गांव से किशोरी का अपहरण, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि किशोरी, मंगलवार रात घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पता चलने पर उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में पता चला कि उसको गांव का ही विशेष समुदाय का युवक अपहरण करके ले गया है। उसको काफी तलाश किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन लोगों ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक के एक दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते वहां टकराव की स्थिति बनी हुई है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।
बाइकर्स ने मूक बाधिर बच्ची की अगवा किया
रमाला (बागपत)। बाइक पर सवार दो युवक किरठल गांव में घर के बाहर सुबह सात बजे खेल रही दस वर्षीय मूक बाधिर बच्ची को अगवा कर ले गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तीन घंटे बाद करीब दस बजे बच्ची ककड़ीपुर गांव के जंगल में मिली। बाद में पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपी।
किरठल गांव की दिलशाद की 10 वर्षीय मूक बाधिर बेटी शमां बुधवार को सुबह करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और उसे जबरन उठाकर बाइक से अगवा कर ले गए। इसकी सूचना यूपी 100 यूपी फोन नंबर पर पुलिस को दी। गांव से बच्ची के अगवा करने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इस संबंध में दिलशाद ने अपनी बेटी को अगवा करने की सूचना थाना रमाला पुलिस को भी दी।
सूचना मिलते ही जिले की पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए बाइक सवारों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस के तीन घंटे बाद करीब दस बजे बच्ची ककड़ीपुर गांव के जंगल में मिली। बाद में पुलिस ने बच्ची को बरामद कर पीड़ितको सौंपा। बच्ची के अगवा करने के पीछे क्या उद्देश्य है। इस बारे में कुछ जानकारी मिल पाई है और न ही पुलिस कुछ बता रही है।