{"_id":"57d9ac934f1c1bb53dd48e52","slug":"teacher-beating-student-s-eye-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर की पिटाई से छात्र की आंख में लगी चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर की पिटाई से छात्र की आंख में लगी चोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्र निताई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक कॉलेज में शिक्षक के पिटाई करने से कक्षा 12 के छात्र की आंख में गहरी चोट लग गई। कॉलेज के शिक्षक घायल छात्र को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे। छात्र के परिजनों के अस्पताल में आने की भनक लगते ही शिक्षक अस्पताल से गायब हो गए।
क्षुब्ध परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। घायल निताई पुत्र बलराम बड़का गांव का रहने वाला है। निताई नगर के एक कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। उसे कक्षा में जब एक अध्यापक पढ़ा रहा था तो किसी बात को लेकर अध्यापक को गुस्सा आ गया और उसने उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान डंडा छात्र की आंख में लग गया। इससे छात्र की आंख से खून निकलने लगा। इस घटना से कॉलेज के शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
कॉलेज के शिक्षक घायल छात्र को निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलते ही छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, परिजनों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक छात्र को छोड़कर गायब हो गए। छात्र के पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा मामले में जांच की जा रही है और कॉलेज के शिक्षक छात्र के परिजनों के साथ बातचीत करने में जुटे हैं।