कूड़ी गांव में युवक की संदिग्ध मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कूड़ी निवासी बिट्टू (25) पुत्र मांगेराम काफी समय से बीमार चल रहा था, परिजनों ने उसका कई चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन उसे लाभ नहीं मिला। बुधवार की रात में उसकी मौत हो गई और परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया उसके पुत्र के साथ पड़ोसी ने तंत्र क्रिया की, इस कारण ही बिट्टू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया तो महिलाओं ने शव को उठाने नहीं दिया और वे पुलिस से ही उलझ गई। बड़ी मशक्कत कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मृतक के चार भाई और दो बहन हैं। पत्नी सविता और बड़ी बेटी मानवी (3) और छोटी बेटी नविता ( दो) की है। इस के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर दिनेश वशिष्ठ ने बताया युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा।