फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sunil raathi ki court mein peshi

सुनील राठी की कोर्ट में पेशी

Sat, 13 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत। टीकरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी के बेटे सुनील राठी की कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान वहां पर पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान सुनील से  मिलने वालों की कचहरी में भीड़ लगी रही। आरोपी सुनील, गैंगेस्टर अमित को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने का आरोप है। 
विज्ञापन


देहरादून पुलिस 15 दिसंबर 2014 को गैंगेस्टर अमित उर्फ भूरा निवासी सरनावली (मुजफ्फरनगर) बागपत कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास कार सवार लोगों ने पुलिस वालों से दो एके-47 और एक कारबाइन लूटकर अमित को छुड़ा लिया था। पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि सुनील राठी ने जेल में रहते हुए ही उसको छुड़ाने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन, उनके भांजे नीरज बवाना समेत 21 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 

देहरादून पुलिस सुनील राठी और उसके साथी सचिन खोखर को बागपत लेकर पहुंची। उनकी पुलिस सुरक्षा में कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान उनसे मिलने वालों की कचहरी परिसर में भीड़ लगी रही। पुलिस ने सख्ती दिखाकर भीड़ को खदेड़ा। वहां पर क्राइम ब्रांच की टीम भी तैनात रही। कचहरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि पुलिस सुरक्षा में सुनील राठी और सचिन खोखर की पेशी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed