फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sub Registrar's family threatened

सब रजिस्ट्रार के परिवार को धमकी

Wed, 08 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 08 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sub Registrar's family threatened
बागपत कचहरी में पुलिस सुरक्षा में जाता शुगम किशोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार रामकिशोर और उनके पड़ोसी राजवीर सिंह की पुलिस सुरक्षा में पौने दो साल पूर्व गोलियों से भूनकर की गई हत्या के बाद अब उनके परिजनों को धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


सब रजिस्ट्रार के परिजनों का आरोप है कि 50 हजार रुपये का इनामी परमवीर तुगाना उनके मकान में चिट्ठियां डलवा रहा है। लोगों के माध्यम से भी केस में समझौते का दबाव बना रहा है। मना करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा है। इससे परिवार दहशत में है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़ित परिवार गवाही के लिए कोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन


ट्योढ़ी निवासी सब रजिस्ट्रार रामकिशोर पड़ोसी राजवीर सिंह के साथ पुलिस सुरक्षा में 12 अगस्त 2014 को अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियों में सवार लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने छपरौली थाने के हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना, उसके परिजनों और साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित परिवार गवाही के लिए कोर्ट में पहुंचा। इस दौरान रामकिशोर के भाई नंदकिशोर ने कचहरी परिसर में मीडिया कर्मियों को बताया कि परमवीर उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहा है। उनके घर में धमकी भरी चिट्ठियां डाली जा रही हैं। लोगों के माध्यम से भी धमकी मिल रही है कि समझौता न करने पर पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।


दहशत से वे कोर्ट में तारीख पर भी नहीं आ पा रहे हैं। शुगम किशोर (रामकिशोर का बेटा) की कोर्ट में मंगलवार को मुख्य बयान की तारीख थी। इसलिए वे पुलिस सुरक्षा में कोर्ट पहुंचे। आरोपियों के जेल से न आने के कारण कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed