{"_id":"5759c6444f1c1b250b9c51fb","slug":"sub-inspector-beat-farmer-in-luhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारी में किसान को दरोगा ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुहारी में किसान को दरोगा ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत एसपी से शिकायत करने जाते लुहारी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुहारी गांव के किसान महेंद्र सिंह का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते बुधवार रात दरोगा ने उसकी बेरहमी से पिटाई की तथा केस में झूठा फंसाने की धमकी दी। उसका बेटा उसकी हत्या की फिराक में लगा हुआ है। आरोपी बेटे के कहने पर ही पुलिस ने उसके साथ मारपीट की है। उन्होंने एएसपी से शिकायत की है।
लुहारी गांव के किसान महेंद्र सिंह का कहना है कि उसके दो बेटे है। एक बेटा उसकी संपत्ति को हड़पना चाहता है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 16 मई को आरोपी बेटे ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उसे और उसके छोटे बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
बड़ौत थाना पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि बड़ौत पुलिस आरोपी बेटे से मिली हुई है। वह बुधवार रात अपने खेत में पानी चला रहा था। इसी दौरान वहां पर एक दारोगा पहुंचा, उसने उनकी बुरी तरह से पिटाई की।
विज्ञापन
धमकी दी कि दोबारा खेत में आए तो उसे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी से शिकायत की। एएसपी अजीजुल हक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।