फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students beaten in battle of supremacy

वर्चस्व की जंग में छात्र को पीटा

Tue, 20 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Students beaten in battle of supremacy
बड़ौत के
विज्ञापन
औढ़ापुर और चौबली गांव के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इसी जंग में सोमवार औढ़ापुर गांव के छात्रों ने चौबली के एक छात्र की पिटाई कर दी।। सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपी छात्र को दबोच लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे।

चौबली गांव का मोनू क्षेत्र के ही एक कॉलेज में बीए का छात्र है। सोमवार की दोपहर वह गांव जाने के लिए जुगाड़ में बैठा था।  तभी औढ़ापुर के छह छात्र आए और उन्होंने जुगाड़ से उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। इससे वहां भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख छात्र भागने लगे। मगर, पुलिस ने पीछा कर एक छात्र को दबोच लिया। बताया जाता है कि औढ़ापुर और चौबली गांव के छात्रों में वर्चस्व को लेकर कई दिनों से मारपीट की घटना हो रही है। इसी कारण सोमवार को यह झगड़ा हुआ।

इस संबंध में एसएसआई विजय सिंह का कहना है कि पकड़े गए छात्र से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों को भी पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर छात्रों में मारपीट
बड़ौत। नगर के एक डिग्री कॉलेज की छात्रा सोमवार दोपहर में किताबों वाली गली में एक दुकान पर कुछ सामान खरीद रही थी। जैसे ही वह सामान खरीदकर लौट रही थी, तभी कुछ छात्र वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

छात्रा के शिक्षकों से शिकायत करने की बात कहने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। छात्रा ने  वापस कॉलेज में आई और अपने गांव के छात्रों को छेड़छाड़ के बारे में बताया। इस पर छात्र वहां पहुंचे तो छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले छात्र खड़े हुए थे।
विज्ञापन


दोनों ओर के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। वहां छात्रों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें दो छात्रों को मामूली चोट आई। वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती मारपीट करने वाले छात्र वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed