फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student kidnapped in Mathura rape

छात्रा का अपहरण कर मथुरा में गैंगरेप

Sun, 22 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 22 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत क्षेत्र की 11वीं की छात्रा का अपहरण कर मथुरा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि जूतों की एजेंसी के संचालक ने छात्रा का 11 मई को अपहरण किया। उसे मथुरा में ले जाकर बंधक बना लिया और अपने जीजा के साथ मिलकर उसकी आबरू लूटी।
विज्ञापन


20 मई को आरोपी पीड़ित छात्रा को शहर के रेलवे स्टेशन के पास बेहोश हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों ने शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन


छात्रा के पिता का कहना है कि वह जूते-चप्पलों की एजेंसी पर नौकरी करता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। 11 मई की दोपहर करीब तीन बजे उसकी बेटी खाना लेकर एजेंसी पर आई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला था। घटना की शिकायत कोतवाली में की गई थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पड़ोस के एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उनकी बेटी बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन के पास पड़ी हुई है। वह परिजनों के साथ बेटी को लेकर घर आया।

होश में आने के बाद बेटी ने जानकारी दी कि उसे 11 मई को एजेंसी संचालक ही घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठकर ले गया था। इस दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने खुद को मथुरा में आरोपी युवक की बहन के घर पर पाया। आरोप है कि एजेंसी संचालक ने अपने जीजा के साथ मिलकर नौ दिन तक उससे सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।


पिता के मुताबिक, इस वारदात में एजेंसी संचालक की बहन की भी संलिप्तता है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने शनिवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली प्रभारी वीके सिंह का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed