डोलबंदी विवाद में बड़ौली में संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौली गांव में महक सिंह और राहुल पक्ष के बीच डोलबंदी को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार रात दोनों पक्षों में गाली-गलौच और हाथापाई हुई थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने समझाकर मामला शांत कर दिया था। शुक्रवार सुबह जब दोनों पक्ष खेत में पहुंचे तो धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के राहुल पुत्र ब्रजपाल, प्रहलाद पुत्र ब्रजपाल और दूसरे पक्ष के मनोज एवं अरविंद शामिल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस को एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
छेड़छाड़ के आरोपी दे रहे धमकी, दहशत
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है और धमकी दे रहे है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। गांव के व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी चार दिन पहले खेत से चारा लेकर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकते की थी। विरोध करने पर गाली-गलोज की। बाद में आरोपी व उसके परिजनों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी। धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। घटना की पुलिस से शिकायत की थी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है और धमकी दे रहे है। इससे उनका पूरा परिवार काफी भयभीत है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खाते से उड़ाए 25 हजार रुपये
बागपत। सूजरा गांव की महिला सविता का कहना है कि उसका अग्रवाल मंडी टटीरी के एक बैंक में खाता है। उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए खाते की जानकारी दी। उसके बाद उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने से घटना का पता चला। उसके बाद बैंक पहुंची और जानकारी की। इससे वह काफी परेशान है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
कई स्थानों पर हुए झगड़े, पुलिस पहुंची
बागपत। जनपद के गांव मवीकलां, हलालपुर, तेड़ा, सरोरा, फखरपुर, गढ़ी कलंजरी, ललियाना, सैडभर, टीकरी, तिलपनी, तेड़ा, हिसावदा, माखर, बरवाला में झगड़ा हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया।