फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   struggled in Hasanpur Mansouri

हसनपुर मसूरी में संघर्ष

Sun, 29 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sun, 29 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
struggled in Hasanpur Mansouri
संघर्ष में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 क्षेत्र के ग्राम  हसनपुर मसूरी में रुपये के लेन देन को लेकर अलग अलग समुदाय के दो पक्षों में हुए संघर्ष में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


थाना  क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी निवासी रविश और रोजू पक्ष के बीच  शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे लेन देन को लेकर हुई कहासुनी  संघर्ष में बदल गई। इस दौरान देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार  चले।
विज्ञापन


संघर्ष में एक पक्ष के रविश, उसके भाई टिंकू, मां चरनो देवी एवं दूसरे  पक्ष के सलमान और कल्लू समेत पांच लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष किसी तरह शांत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया। वहां  प्राथमिक उपचार के बाद रविश को सिर और पैरों में गंभीर चोट आने के कारण रेफर  करने के बाद  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। और चार अन्य को छुट्टी दे उनके घर  भिजवा दिया।

मारपीट अलग अलग समुदाय के लोगों मे होने के कारण दोनो के घर  पुलिस तैनात कर दी। साथ ही पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों पक्षों की एक दूसरे  के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 


थाना प्रभारी ने कहा रविश के रोजू पर कुछ रुपये थे। उन्हें मांगने पर मारपीट हुई। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही  ग्राम प्रधान दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed