फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   struggle in Shreeji's Rath Yatra, five wounded

श्रीजी की रथ यात्रा में संघर्ष, पांच घायल

Sun, 10 Sep 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Sun, 10 Sep 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
struggle in Shreeji's Rath Yatra, five wounded
खेकड़ा में जैन समाज के दो पक्षो मंे हुई मारपीट के बाद पुलिस को घटना की जानकारी देते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर क्षेत्र में शनिवार को रथ यात्रा के दौरान जैन समाज के दो पक्षों में हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दो लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद जैन समाज में तनाव हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में शनिवार को दोपहर के समय जैन समाज खेकड़ा के लोग श्री जी की रथ यात्रा निकाल रहे थे। जैन समाज की रथ यात्रा दोपहर तीन बजे नगर के मुख्य बाजार से होते जैन इंटर कॉलेज में पहुंची, वहां दोनों पक्षों में हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। इसमें धारदार हथियार भी चले। इससे मेले में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


समाज के कुछ घायल दो सगे भाइयों (सौरभ जैन एवं दीपक जैन पुत्र नरेश जैन, पूर्व प्रबंधक जैन इंटर कॉलेज) को पहले थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने दोनों घायल सौरभ एवं दीपक को  दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद विपक्षी श्रेयांस जैन अपने पुत्र नितिन और भतीजे कौशेंद्र को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचा। तीनों चोटिल थे। उन्होंने कहाविपक्षी पक्ष ने हमला कर तीनों को घायल कर दिया। पुलिस तीनों का भी सीएचसी में इलाज कराया।

दोनों पक्षों ने खेकड़ा थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद जैन समाज में तनाव  हो गया। इसे देखकर प्रशासन ने मेला स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया। 


उल्लेखनीय है पिछले कई दिनों से एक पक्ष कवि सम्मेलन के आयोजन का जैन इंटर कॉलेज में होने और मुख्य अतिथि को लेकर विरोध कर रहा था। इसके लिए दूसरे पक्ष ने थाना पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया था कि विपक्षी श्रेयांस जैन रथयात्रा में व्यवधान डाल सकता है। इसे लेकर अधिकारियों ने पुलिस कर्मी दोनों पक्षों के साथ अलग अलग लगा दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed