फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strove to grabbing lease land

मारपीट कर पट्टे की भूमि कब्जाने की कोशिश

Thu, 28 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Thu, 28 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Strove to grabbing lease land
पट्टे की जमीन के लिए हुई मारपीट के बाद थाने पर मौजूद पीडि़त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव डूंडाहैड़ा के पट्टाधारक खेकड़ा थाने में पहुंचे। महिलाओं ने कुछ लोगों पर कपड़े फाड़ने और मारपीट कर पट्टों की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाकर तहरीर दी। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा में पट्टों की भूमि पर कब्जा करने का आरोप-प्रत्यारोप का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को शाम पांच बजे डूंडाहैडा के कई पट्टाधारक खेकड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा आए दिन कुछ लोग उनके पट्टों की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर दीवारों को तोड़ कर रहे हैं, वही मारपीट भी करते रहते हैं। विगत 15 दिन में कई घटनाएं हो चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया बुधवार को भी उनके पट्टों पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब वह परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ पट्टे की भूमि पर कार्य कर रहे थे, तभी विपक्षी उनके यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा विपक्षियों ने  उनके ऊपर पथराव के साथ ही गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देकर महिलाओं के कपडे़ फाड़कर छेड़खानी भी की। इससे उन्हें जान माल का खतरा बना है। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। इस दौरान प्रेम   चंद, शकुंतला, अंकित, पवन, आनंद आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed