{"_id":"596917f14f1c1b1e0d8b46b8","slug":"story-of-murder-and-robbery-complicated","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और रंजिश में उलझी हत्या की कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और रंजिश में उलझी हत्या की कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जाम के दौरान पुलिस को खरीखोटी सुनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय मार्ग पर कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अब लूट और रंजिश के संभावित कारणों को तलाशने में जुट गई है। अभी तक पुलिस लूट का विरोध करना ही हत्या का कारण मान रही है।
मगर किसी तरह की रंजिश की संभावना को भी ढूंढा जा रहा है। परिजन पुलिस के रवैये से नाराज है। दूसरी ओर घटना के विरोध में लगे डेढ़ घंटे के जाम के दौरान मार्ग पर राहगीरों को परेशानी हुई।
दौलतपुर के कपड़ा विक्रेता अय्यूब (56) की हत्या शुक्रवार को सराय-बड़ौत मार्ग पर की गई। कैड़वा गांव के पास जिस जगह लाश पड़ी थी, अय्यूब की बाइक स्टैंड पर उससे कुछ दूर खड़ी थी। व्यापारी की नगदी और अन्य सामान गायब नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए लूट के साथ ही रंजिश जैसी स्थिति पर भी जांच अटक गई है। लेकिन पुलिस इसलिए उलझन में है क्योंकि परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल परिवार के ही याद मोहम्मद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गोली मारकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, सिंघावली अहीर पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। सराय मार्ग से गुजरे वाहनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। यही नहीं कांबिंग भी की गई। लेकिन, पुलिस को सफलता नहीं मिली है।