{"_id":"56ef0c8c4f1c1bdb49f14ec0","slug":"sp-chain-of-office-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस के पास चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ऑफिस के पास चेन लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
सोने की चेन लुटने के बाद हंगामा करती पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपी ऑफिस के सामने कार से उतरते समय रविवार दोपहर पल्सर सवार दो बदमाशों ने महिला से चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाश महिला की बहन के हाथ को जलती सिगरेट से दागकर फरार हो गए। घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
संतोषपुर गांव निवासी किसान ताराचंद की बेटी उषा देवी की नोएडा में शादी हुई है। वह अपने मायके में आई हुई है। रविवार दोपहर दो बजे उषा अपनी बहन सोनो, सारिका और भाई विकास के साथ कार से बागपत में खरीदारी करने आई थी। कार को एसपी ऑफिस के सामने खड़ी करके वे बाजार में जाने की तैयारी कर रहे थे।
इसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उषा देवी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर भागने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने सोनो के हाथ पर जलती हुई सिगरेट दाग दी। उसके बाद बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। विरोध में लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायत की है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।