{"_id":"578d272d4f1c1b676bc4c5c5","slug":"so-everyone-cried-raised-bier","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों दोस्तों की अर्थी उठी तो हर कोई रोया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीनों दोस्तों की अर्थी उठी तो हर कोई रोया
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
मीतली गांव में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे विधायक लोकेश दीक्षित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीतली गांव के गुरुद्वारे के पास बकरी चराते समय कार से कुचलने से तीन दोस्तों की हुई मौत के बाद रविवार रात ही एक साथ उनकी अर्थी उठी। इस दौरान हर किसी की आंखें झलक पड़ी।
मीतली गांव के तीन किशोर अभिषेक, हर्ष और अंकित उर्फ विशु रविवार शाम अपने गांव में मेरठ-बागपत मार्ग किनारे गुरुद्वारे के पास बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई आल्टो कार ने उन्हें कुचल दिया था। इससे तीनों किशोरों की मौत हो गई थी।
देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव एक साथ गांव में पहुंचे। रात को ही उनके शवों का दाह संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा के दौरान हर किसी की आंखें छलक रही थी। सोमवार को भी पूरा गांव शोक में डूबा रहा। मोहल्ले में तो सोमवार को भी चूल्हा नहीं जला। मृतकों के घर पर पूरे दिन सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की करेंगे मदद
बागपत। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित सोमवार को मृतक किशोरों के घर पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि हर संभव मदद की जाएगी।
उसी समय उन्होंने फोन से एसडीएम बागपत को गांव में आने और परिवार को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मद्द करने की मांग की। साथ ही आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए डीएम और एसपी से मिला जाएगा। प्रधान पति सतीश राणा, पूर्व जिपं सदस्य रमेश कुशवाह, कंवरपाल, आशाराम, रविंद्र, राजेंद्र मौजूद रहे।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को कोसा
अग्रवाल मंडी टटीरी। मृतक अभिषेक के पिता आत्माराम का कहना है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ही उसके बेटे की जान गई है। यदि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी।
कालेज में शोक सभा
अग्रवाल मंडी टटीरी। हादसे में मारे गए दो किशोर हर्ष कक्षा छह और अभिषेक कक्षा दस में गांव के ही सर्वहितकारी इंटर कालेज में पढ़ते थे। जबकि अंकित, निशांत पब्लिक स्कूल का पांचवीं का छात्र था। विद्यालयों में शोक सभा हुई और शिक्षक मृतक के घर पर गए। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।