{"_id":"583b3e0a4f1c1b6a2f088b38","slug":"sisana-four-young-men-drunk-on-the-highway-in-the-village-went-on-a-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाईवे पर सिसाना गांव में चार युवकों ने नशे में उत्पात मचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सिसाना गांव में चार युवकों ने नशे में उत्पात मचाया
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बागपत । हाईवे पर सिसाना गांव में चार युवकों ने नशे में उत्पात मचाया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात में कुछ युवक सिसाना गांव में हाईवे पर शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे अौर वहां से गुजर रहे राहगीरों के साथ अभद्रता कर रहे थे। इससे वहां हंगामा हो गया। इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची।
पुलिस ने हंगामा कर रहे चार युवकों को कार के साथ पकड़ लिया। इनमें एक युवक सिसाना गांव का है और तीन युवक सोनीपत के मुरथल के हैं। उनकी हिमायत में कोतवाली में सैकड़ों लोग पहुंचे। मुरथल गांव के आरोपी युवकों ने कहा हम लोग बिनौली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। इससे पहले वे अपने दोस्त के साथ सिसाना में आ गए थे। वहां शराब पी रहे थे, तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया। उन्होंने किसी के साथ गाली-गलौज नहीं की। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया हाईवे पर शराब पीकर हंगामा करने पर चार युवकों को हिरासत में लिया है।