{"_id":"586d52b54f1c1b4d5615a732","slug":"sir-i-have-to-kill-the-wife-poured-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मैंने पत्नी को तेल छिड़ककर मार दिया है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! मैंने पत्नी को तेल छिड़ककर मार दिया है
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात में 100 नंबर मोबाइल गाड़ी पर एक युवक ने टेलीफोन किया कि उसने अपनी पत्नी पर तेल छिड़ककर आग लगाकर मार दिया है। इस सूचना पर पुलिस उसके बताए पते पर बड़ौली रोड पर पहुंची तो वह युवक नशे में धुत्त मिला। जांच के दौरान पुलिस को उसकी पत्नी भी सलामत मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार की रात में बड़ौली रोड निवासी मनोज पुत्र जगपाल ने 100 नंबर पर फोन किया। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने अपनी पत्नी को तेल छिड़ककर आग लगाकर मार दिया है। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में पुलिस टीम बड़ैली रोड पर पहुंची।
पुलिस को मनोज नामक युवक दारू के नशे में धुत्त मिला। उसकी पत्नी भी सकुशल थी। तब जाकर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। मनोज ने बताया कि उसने शराब के नशे में यह सूचना दी थी। पुलिस ने उसे धारा 34 के अंतर्गत गिरफ्तार किया है।