फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SIM vendor can be fitted on the screws

सिम विक्रेता पर कसा जा सकता है शिकंजा

Sun, 07 Aug 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 07 Aug 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत। डेढ़ करोड़ की फिरौती के लिए आर्यन की अपहरण कर हुई हत्या के मामले में मोबाइल सिम विक्रेताओं पर कार्रवाई हो सकती है। पुलिस सूत्रों की माने               तो अफसर उनके खिलाफ        मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


 आर्यन का अपहरण कर जिस मोबाइल नंबर से बदमाशों ने फिरौती मांगी थी। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर उसका पता लगा लिया था। पता चला था कि मोबाइल नंबर, बिहार राज्य के किसी की आईडी पर है। इसे गाजियाबाद से जून माह में खरीदा गया है।
विज्ञापन



इसी के आधार पर पुलिस सिम विक्रेता और डिस्ट्रीब्यूटर तक पहुंच गई थी। पुलिस उनको अपने साथ ले आई थी। पुलिस तभी से ही उनसे पूछताछ कर रही है। 

पुलिस पूछताछ के आधार पर फिरौती मांगने वालों तक पहुंचाना चाहती है, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक सिम विक्रेता ने पुलिस को जानकारी दी कि वह मोबाइल सिम खरीदने वाले को शक्ल से जानते हैं। वे कौन और कहां के हैं। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस अफसरों की जांच में आया कि सिम विक्रेता ने धोखाधड़ी से सिम बेची है। आईडी की सहीं जांच नहीं की है। इसी आधार पर अफसर उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। दोघट थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed