फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shop theft

दुकान को खंगाल डाला

Thu, 10 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 10 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shop theft
आजाद मार्केट में मंगलवार की रात बदमाशों ने ब्यूटी फैशन हाउस का ताला तोड़ हजारों की नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। चौकीदार के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम आजाद मार्केट स्थित ब्यूटी फैशन हाउस के मालिक प्रमोद जैन दुकान बंद कर घर चले गए थे। उनकी रेडिमेड गारमेंट की दुकान है। देर रात चौकीदार ने उन्हें सूचना दी की उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। बदमाश यहां से गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नकदी सहित अन्य कीमती सामान ले उड़े।
विज्ञापन


इस संबंध में दुकान मालिक प्रमोद ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ सीपी सिंह ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र की पुलिस पंचायत चुनाव में लगी हुई थी। इस कारण कोई पुलिस कर्मी वहां नहीं पहुंच सका। चोरी की घटना का ख्ुालासा शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों में आक्रोश
बड़ौत।  पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष हेमचंद जैन की अध्यक्षता में नई मंडी में हुई। व्यापारियों ने नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताया। पुलिस-प्रशासन से नगर में हो रही की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की।


उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है। बैठक का संचालन कालू जैन ने किया। बैठक में सुरेश जैन, वकीलचंद जैन, ओंकार, गौरव, राकेश जैन, रवि पालीवाल, प्रमोद, विनोद जैन, अंकुर चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed