फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDO, employees, contractors Hdkaya

एसडीओ, कर्मचारियों, ठेकेदारों को हड़काया

Sat, 16 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 16 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
SDO, employees, contractors Hdkaya
बड़ौत वर्कशाप पर जांच करते विद्युत निगम के अफसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर तैनात अफसरों द्वारा ट्रांसफार्मरों की हेराफेरी के मामले में शुक्रवार को विद्युत निगम के डायरेक्टर अनिल कुमार मित्तल व अन्य कई अफसरों ने वर्कशाप पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान संदिग्ध एसडीओ, कर्मचारियों व ठेकेदारों को हड़काते हुए वर्कशाप पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्कशाप पर ट्रांसफार्मरों के वितरण में चल रहे खेल का अमर उजाला ने विगत दिनों खुलासा किया था। इस पर 18 फरवरी को एक्सईएन स्टोर एसपी सिंह के आदेश पर स्टोर कीपर पर गाज गिरी थी। इस संबंध में शिकायत पर शुक्रवार को विद्युत निगम के डायरेक्टर अनिल कुमार मित्तल, एसई स्टोर बीएम शर्मा, एसई वर्कशाप ओपी यादव, एक्सईएन स्टोर एसपी सिंह, एक्सईएन द्वितीय राकेश वार्ष्णेय, जेई टाऊन इंद्रपाल सहित अन्य कई अफसर वर्कशाप पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच के अलावा वर्कशाप पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज भी देखी। डायरेक्टर ने चेतावनी दी कि जांच के बाद जो भी इस खेल मेें लिप्त होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक्सईएन स्टोर एसपी सिंह ने बताया कि वर्कशाप पर ट्रांसफार्मरों को चोरी छिपे बेचने व किसानों की अवैध वसूली करने की शिकायतों को देखते हुए वर्कशाप पर जांच की गई थी। बड़का गांव से एक ट्रांसफार्मर बदलने का भी मामला सामने आया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला बागपत कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. अनिल डबास का कहना था कि यदि विद्युत  ने बिना मामले की जांच किए किसी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो हड़ताल की जाएगी। उधर बड़ौत कोतवाली पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के विरोध मेें विधायक वीरपाल राठी व अन्य ठेकेदारों ने हंगामा किया। देर शाम तक ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed