{"_id":"58c196194f1c1ba23bdc438f","slug":"sangeeta-murder-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता हत्याकांड में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीता हत्याकांड में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
संगीता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव के पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात में स्विफ्ट गाड़ी पर फायर कर महिला की हत्या होने के मामले में कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर केस की विवेचना कर रही है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को महिला के शव का बाघू गांव में दाह संस्कार हुआ।
बाघू निवासी दशरथ कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया वह बुधवार की रात में करीब 10 बजे स्विफ्ट गाड़ी में अपनी पत्नी संगीता के साथ गाजियाबाद के कोतवालपुर में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था। पाबला बेगमाबाद गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से सेट्रो कार आई और ओवर टेक कर उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। एक बदमाश ने कार से उतरकर उनकी गाड़ी पर फायर किया। जो उनकी पत्नी को लगी। एक बार फिर बदमाश उनकी गाड़ी की ओर लपका, वह किसी तरह वहां से गाड़ी के साथ भागने में कामयाब हुआ। अपने परिजनों और रिश्तेदारों को वारदात की सूचना दी और जिला अस्पताल में अपनी पत्नी को लेकर पहुंचा, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अज्ञात में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा केस दर्ज कर केस की हर बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।
पोस्टमार्टम हाउस पर लगा रहा लोगों का जमावड़ा
बागपत। वारदात का पता चलते ही बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे। इसमें कई नेता भी शामिल है। पोस्टमार्टम होने के बाद महिला के शव को बाघू गांव में ले जाया गया। वहां गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार हुआ।
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां थी संगीता
बागपत। परिजनों ने बताया संगीता की शादी नौ साल पहले हुई । उसके एक बेटी किट्टू (6), बेटा यश (4) और नक्ष (2) है। इस वारदात के कारण परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
किसी ने लूट तो किसी ने रंजिश की जताई आशंका
बागपत। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे कुछ लोगों ने आशंका जताई कि वारदात को लूट के इरादे से अंजाम दिया। जबकि कुछ लोग रंजिश में भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
फोरेंसिक टीम ने किया गाड़ी का निरीक्षण
बागपत। बुधवार की रात में महिला की हत्या के मामले में फोरेंसिक टीम भी मदद ली गई है। फोरेंसिक टीम ने गाड़ी के सीसे पर लगे गोली के निशान की जांच की। इससे पुलिस को केस के खुलासा करने में बहुत मद्द मिलेगी।