{"_id":"ce32c9ccaf243c6ad8ad7272aaa0324e","slug":"rs-4-50-lakh-looted-furnace-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा ठेकेदार से 4.50 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा ठेकेदार से 4.50 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिकौली-बंथला मार्ग पर धौली प्याऊ पुलिस चौकी के पास स्विफ्ट कार में सवार भट्ठा के ठेकेदार नरेश से रविवार सुबह दो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गाजियाबाद के लोनी निवासी नरेश कुमार, भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के ठेकेदार हैं। वे रविवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से स्वीफ्ट कार से मजदूरों को रुपये देने के लिए बुढ़ाना जा रहे थे। जैसे ही वे धौली प्याऊ पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी उनकी कार में पंचर हो गया। वे गाड़ी का टायर बदलने लगे।
तभी दो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वहां पहुंचकर नरेश से लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और कार में रखे साढ़े चार लाख रुपये लूटकर धमकी देते हुए फरार हो गए। ठेकेदार ने वहां से गुजर रहे लोगों और चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। चांदीनगर थाना पर घटना की पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।