{"_id":"58f273074f1c1bbc4ccf679b","slug":"report-against-five-untrained-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने असारा और टांडा के पांच झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वे लोगों का बिना डिग्री उपचार कर रहे थे। उन्हें नोटिस जारी किया गया था। जवाब न देने पर रमाला और छपरौली थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
जिले में काफी संख्या में झोलाछाप चिकित्सक लोगों का उपचार कर रहे हैं। काफी संख्या में नोटिस जारी किए जा चुके है और एफआईआर तक हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया था। जिन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया।
शनिवार को असारा के कादिर, मनोज, खालिद, मुकीम और टांड़ा के पवन के खिलाफ थाने में मेडिकल एक्ट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन चिकित्सकों ने न तो अपने दस्तावेज दिखाए और न ही नोटिस का जवाब दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस से भी इन डॉक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए लिखा जाएगा। एसीएमओ डॉ. रामेश्वरदयाल ने बताया कि पांच फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्य फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।
असारा गांव में है 14 फर्जी डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असारा में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। चार के खिलाफ अभी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाकी को नोटिस जारी किया गया है। अकेले असारा गांव में 14 ऐसे डॉक्टर को जो बिना डिग्री के ही लोगों का उपचार कर रहे है।
एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ पूर्व में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और वे फिर भी कर रहे हैं, ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाया जाएगा। एफआईआर के बाद भी झोलाछाप अपनी दुकान चला रहे हैं। उसे बंद कराया जाएगा।