फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramesh murder jailed four Htyabhiyukton

रमेश हत्याकांड के चारों हत्याभियुक्तों को जेल भेजा  

Mon, 20 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 20 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ramesh murder jailed four Htyabhiyukton
सिंघावली अहीर थाने में हिरासत में लिए गए डौला गांव के युवक - फोटो : amar ujala
बागपत। डौला गांव में तौल कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमीपुर बालैनी निवासी रमेश को शनिवार को विशेष समुदाय की एक महिला ने फोन करके डौला गांव में बुलाया था। वहां पर पहले से ही चार युवक मौजूद थे। जैसे ही रमेश बाइक से वहां पर पहुंचा, तभी महिला के कहने पर आरोपियों ने रमेश की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। वह गंभीर घायल हो गया था। मेरठ अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी आरिफ, काजिम, नाजिम और रोहिल त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तीन आरोपियों को थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने पकड़ लिया था। बाद में चौथा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया । पुलिस ने पकड़े ग
विज्ञापन


ईदगाह मोहल्ले में परिवार पर हमला 
बागपत। शहर के ईदगाह मोहल्ले में पांच हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में परिवार पर हमला कर दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक वृद्ध को हिरासत में लिया है। बागपत के ईदगाह मोहल्ला निवासी शाहनवाज ने बताया परिवार के ही एक युवक से उसका पांच हजार रुपये का लेनदेन हैं। इसे लेकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविवार को उनके घर में घुसकर उस पर हमला किया। बचाव में आई उसकी बहन और जीजा के साथ भी मारपीट की। इससे वहां हंगामा हो गया। पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी परिवार के एक वृद्ध को हिरासत में लिया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसे लेकर कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा है। कुछ लोग दोनों पक्ष में समझौता कराने के प्रयास में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठ ने महिला को  पीटा 
बागपत। सिसाना निवासी मीनाक्षी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा उसके जेठ ने रविवार को गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह परेशान है। महिला बच्चों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस से परिवार की सुरक्षा कराने और आरोपी जेठ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 


वोट न देने पर हमला करने के आरोपी दो भाई गिरफ्तार  
बागपत। संतोषपुर गांव में मनमर्जी वाले उम्मीदवार को वोट न देने पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।  संतोषपुर गांव के जगरोशन के परिवार पर पड़ोसियों ने अपने मनचाहे प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाया था। वोट न देने पर उनकी पत्नी से सोमवार सुबह पहले अभद्रता की । बाद में उनके पूरे परिवार पर हमला किया और दिव्यांग बच्चों की भी पिटाई की। इससे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए थे। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी तीन भाई मोहित, गौरव, रोहित और उनके पिता सोपाल और कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गौरव और मोहित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा छेड़छाड़ कर मारपीट करने के आरोपी युवक काला निवासी माता कॉलोनी बागपत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

 गुंडा एक्ट की कार्रवाई 
बागपत। बालैनी पुलिस ने दीपक पुत्र मुकेश निवासी अमीपुर बालैनी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed