फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   raid for arresting Hppu in Rajasthan

हप्पू की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान में दबिश दी

Thu, 09 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 09 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
raid for arresting Hppu in Rajasthan
हप्पू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोस्ट वांटेड 50 हजारी इनामी अजीत उर्फ हप्पू की तलाश में पुलिस ने मेरठ और राजस्थान में कई स्थानों पर  दबिश दी है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस वहां से खाली हाथ लौट आई।
विज्ञापन

             
बावली गांव का अजीत उर्फ हप्पू, हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना का राइट हैंड माना जाता है। हप्पू ने अपने गांव में डेढ़ साल पहले दोहरा हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। एक लाख के इनामी रहे प्रमोद गांगनौली की हत्या भी परमवीर और हप्पू के नाम ही लगी है।   हालांकि प्रमोद के परिजन इससे संतुष्ट नहीं है। दोनों ही आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम  घोषित है।
विज्ञापन


 पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर उनकी शक्ल भी नहीं देख पा रही है। मंगलवार को हप्पू की लोकेशन पुलिस को राजस्थान में मिली। पुलिस ने वहां पर कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका वहां पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उसकी लोकेशन मेरठ में मिली। पुलिस मेरठ भी उसे गिरफ्तार करने के लिए गई, लेकिन वहां पर भी पुलिस को सफलता नहीं मिली। इससे पहले पुलिस पानीपत, मेरठ और बागपत में कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है। सीओ क्राइम श्वेताब पांडेय ने बताया हप्पू की तलाश में राजस्थान और मेरठ में कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed