फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pushpendra and the non-bailable warrant issued Htyaropion of Bashid

पुष्पेंद्र और बाशिद के हत्यारोपियों के गैर जमानती वारंट जारी  

Sun, 26 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 26 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pushpendra and the non-bailable warrant issued Htyaropion of Bashid
पुलिस - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा नगर के पुष्पेंद्र और बाशिद के दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ ही उनकी कुर्की करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी करा लिए हैं। कई संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। 
विज्ञापन


19 फरवरी की शाम करीब पौने आठ बजे नगर पालिका अध्यक्ष नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा एवं बाशिद की अंधाधुंध गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सात नामजद आरोपियों में से रोहताश धामा व जयबीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जबकि, अन्य पांच नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें देने में लगी है। शनिवार को भी थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बड़ौत क्षेत्र के कई गांवों में धरपकड़ के लिए पुलिस बल के साथ दबिशें दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लग सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार नामजद हत्यारोपियो कर्मवीर, सहदेव, रामकुमार, रोहण व प्रवेंद्र के मकानों की कुर्की की प्रक्रिया तज कर दी गयी है। शनिवार को इसी प्रक्रिया में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। जल्द ही कुर्की वारंट भी जारी करा दिए जाएंगे। पुलिस इस मामले में कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन

 

देवी हत्याकांड के दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर 
बागपत। धनौरा सिल्वनगर गांव के किसान देवी सिंह की हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।  किसान देवी सिंह 25 दिसंबर 2016 को अपनी सुरक्षा में तैनात सिपाही के साथ बाइक से खेत में गए थे। वहां पर पहुंचते ही उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया था कि किसान की हत्या में शूटर शामिल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। हालांकि सफलता नहीं मिल रही है। दो आरोपी विरेंद्र उर्फ बिंदर निवासी धनौरा सिल्वरनगर और सन्नी निवासी सिवाया (मेरठ) ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। बिनौली थानाध्यक्ष तेजेंद्रपाल सिंह का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed