फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pump manager par firing

पंप मैनेजर पर फायर झोंका

Tue, 04 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर बराल।  दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रमाला पेट्रोल पंप के मैनेजर पर अश्लील कॉल का विरोध करने पर फायर झोंक दिया। वह गोली लगने से बाल-बाल बचे। इससे  वहां हंगामा हो गया। लोगों ने          पीछा कर आरोपी को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक शामली के कांधला निवासी प्रवीन सैनी के घर के एक मोबाइल पर युवक अश्लील बातें करता है। कई बार उसको कॉल न करने के लिए बोला , लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। रविवार को   शाम के समय प्रवीन सैनी पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे थे, तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा और जान से मारने की नियत से प्रवीन पर फायर झोंक दिया। इससे वे बाल-बाल बचे। शोर शराबा होने पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को आते देखकर आरोपी भागने लगा, पीछा करने पर लोगों ने उसको पकड़ लिया और रमाला पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक अभिमन्यु उर्फ नीटू निवासी शामली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने कहा केस के आरोपी अभिमन्यु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed