फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pulled up gang of gangling gang in dacoity

डकैती में लंबू गैंग के बदमाश पकड़े

Sun, 26 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 26 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राहुल खट्टा के गुर्गे जाहिद उर्फ लंबू गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा। अफसरों का दावा है जनपद में 40 दिन में डकैती की छह वारदातों को लंबू गैंग ने ही अंजाम दिया था। पुलिस काे इनके पास से असलाह, 20 हजार रुपये नगद और आभूषण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


 एसपी अजय शंकर राय ने पत्रकारों को बताया अग्रवाल मंडी टटीरी में बली फाटक के पास शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।  उन्होंने बताया बदमाश  निजामू पुत्र शौकत निवासी हर्रा (मेरठ), फैजान पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ उमरू निवासी हर्रा,   खान मोहम्मद उर्फ खान पुत्र मोमीन  निवासी हर्रा,  शकील उर्फ टिकारू पुत्र कलुआ निवासी हर्रा और  खालिद पुत्र मजीद निवासी देशराज मोहल्ला बागपत हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा गैंग के फरार बदमाशों में  जाहिद उर्फ लंबू पुत्र नफीस निवासी समर गार्डर लिसाड़ी गेट मेरठ,  रहीस उर्फ टोल पुत्र शराफत निवासी  हर्रा, सरफराज उर्फ बूटन पुत्र इरफान निवासी हर्रा ,  गुलजार पुत्र फरमान निवासी हर्रा, जावेद पुत्र बाबू निवासी हर्रा,  शानू पुत्र रहीस निवासी हर्रा,  सत्तार पुत्र मून कुरैशी निवासी बरनावा और शाहिद पुत्र आकिल निवासी खिवाई (मेरठ) हैं।  उन्होंने पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया उनका इरादा लूटपाट करने का था। आरोपियों ने पुराना कस्बा के वकील के मकान में हुई डकैती का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दरकावदा, शेखपुरा, मवी खुर्द, बिनौली समेत छह डकैती की वारदात करने का इकबाल किया। उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, लूटी गई रकम में से 20 हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं।  


रेकी करने के बाद डालते थे डकैती

पुलिस का कहना है कि बदमाश, डकैती डालने के लिए पहले रैकी करते हैं। इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। व्यापारी अब्दुल हक के मकान में देशराज मोहल्ला निवासी खालिद ने रैकी की थी। उसके मकान में दिन में ही बदमाश पहुंच गए थे।  बदमाशों के पास से यहां से गुम हुए आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। उधर, एसपी ने बताया कि  बदमाशों को पकड़ने पर डीआईजी ने पांच हजार का इनाम दिया है। टीम में एसआई मुनेश पाल सिंह, एसआई इसम सिंह, एसआई कर्मवीर सिंह, एसआई शौकत अली, कांस्टेबल अरुण कुमार, जहांगीर पंवार, सुशील कुमार, दीपक कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed