{"_id":"57fea2574f1c1b833928e849","slug":"proficient-in-four-states-to-seek-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राज्यों में गांगनौली गांव में खूनी खेल खेलने के आरोपी प्रवीण गैंग की तलाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार राज्यों में गांगनौली गांव में खूनी खेल खेलने के आरोपी प्रवीण गैंग की तलाश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 13 Oct 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गांगनौली गांव में खूनी खेल खेलने के आरोपी प्रमोद गैंग की तलाश में पुलिस की आठ टीमों ने यूपी, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में दबिश दी। आरोपियों को तो पकड़ने में पुलिस अभी तक नाकाम है, लेकिन उनके सगे संबंधियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
गांगनौली में सोमवार को पांच खून होने के बाद से पुलिस मोस्ट वांटेड रहे प्रमोद राठी के भाई प्रवीण राठी और उसके साथियों पीछे पड़ी हुई है। उनकी तलाश में न केवल बागपत के जंगल और मकान खंगाले जा रहे हैं, बल्कि चार प्रांतों में पुलिस दौड़ रही है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) और मेरठ एसटीएफ समेत पुलिस की आठ टीमें उनको पकड़ने के प्रयास में लगी है। तीन दिन बाद भी पुलिस नामजद चार आरोपियों को तो नहीं पकड़ पाई, लेकिन उनके परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों तक पहुंच गई है। फरार आरोपियों की सहायता करने वाले और ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
एसपी पूनम का कहना है कि प्रवीण और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले को लेकर सूबे के अफसर काफी टेंशन में है। बागपत के अफसरों से पल-पल की जानकारी ले रहे है। साथ ही यहां के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे है।