{"_id":"cdcbae0a431eb872cbfc41a6cbc5b315","slug":"premi-yugal-ki-talash-mai-baithaya-pahara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की तलाश में बिठाया पहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल की तलाश में बिठाया पहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से सरेआम अश्लील हरकतें करने वाला प्रेमी युगल पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमी युगल की धरपकड़ के लिए पहरा भी बिठाया, लेकिन उसने स्थान बदल कर फिर से अश्लील हरकतें कर सभी को आश्चर्य में डाल दिया।
दो दिनों से बिनौली रोड़ पर खुलेआम एक प्रेमी युगल सड़क के बीचो बीच प्यार का इजहार करते अश्लील हरकत कर रहा है। मीडिया में यह खबर सुर्खियों में है और क्षेत्र में भी इसकी खूब चर्चाएं है। प्रेमी युगल की इस हरकतों ने पुलिस को टेंशन में डाल दिया है।
शुक्रवार को तीसरे दिन पुलिस ने उस स्थान पर पहरा लगाया जहां बृहस्पतिवार को प्रेमी युगल दिखाई दिया था। पुलिस एक निश्चित स्थान पर खड़ी रही। इसी को देख प्रेमी युगल ने अपना स्थान बदल लिया और रामबाग कालोनी में अश्लील हरकतें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
इसकी खबर लगी तो पुलिस दौड़ी-दौड़ी वहां पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रेमी युगल वहां से जा चुका था। लोगों में इस बात को लेकर आश्चर्य है कि गत बुधवार से प्रेमी युगल का यह सिलसिला जारी है लेकिन उनके परिजनों को इनकी भनक तक नहीं लगी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया कि अब प्रेमी युगल के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा और उनका पता लगाने के लिए पुलिस लगा दी गई है। शीघ्र ही यह प्रेमी युगल पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय, आने जाने वाले रास्तों पर सादी वर्दी में पुलिस बल लगाया गया है। मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।