{"_id":"584077ff4f1c1bb61fde7d62","slug":"pradhan-had-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने किया कोर्ट में सरेंडर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने किया कोर्ट में सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में किशोरी से रेप के बाद बेटा पैदा होने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ग्राम प्रधान ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। आरोपी ने किशोरी के बच्चे को अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि उसे चुनावी रंजिश के तहत फंसाया गया है। उसने मांग की है कि उसका व नवजात का डीएनए टेस्ट कराया जाए। ताकि सच्चाई सामने आ सके।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान उसे एक दिन बहलाकर मकान में ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी के सामने मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। पता चलने पर परिजनों ने 15 अक्टूबर को आरोपी प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस मामले को बेहद हल्के में ले रही थी।
शनिवार को किशोरी ने गाजियाबाद में बेटे को जन्म दिया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे, लेकिन उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपी प्रधान के खिलाफ बुधवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट हो गए थे। बृहस्पतिवार को आरोपी प्रधान ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
आरोपी ग्राम प्रधान ने जेल जाते समय कहा उसने किशोरी से दुष्कर्म नहीं किया । गांव के एक व्यक्ति ने चुनावी रंजिश में किशोरी पर दबाव बनाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। उस पर लगा आरोप गलत है। उसका अौर किशोरी से पैदा हुए बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई का पता चले। आरोपी ने कहा उसके चार बच्चे हैं। इस केस में पुलिस से बचने के लिए दिल्ली गया । वहां रह रहा था।