फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police team raided slaughter houses

पुलिस टीम ने बूचड़खानों पर छापामारी की 

Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police team raided slaughter houses
बड़ौत कोतवाली में पहुंचे डीएम व एसपी को मीट की दुकानों के दुकानदार अपना पक्ष रखते हुये - फोटो : amar ujala
बागपत। मुख्यमंत्री महंत आदित्य नाथ की सख्ती और भाजपाइयों के शिकायत करने पर अफसर हरकत में आ गए। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पुराना कस्बा में अवैध बूचड़खाने की शिकायत पर छापामारी की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। हिदायत दी किसी ने बगैर लाइसेंस के पशु कटान किया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी से शिकायत की कि जनपद में गोवंश का कटान और तस्करी की जा रही है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गोवंश कटान पुराना कस्बा, बड़ौत, बिलोचपुरा, तिलपनी, रटौल आदि स्थानों पर होता है। राष्ट्रवंदना चौक, गौरीपुर मोड़ पर मीट की दुकान चल रही है। उनको बंद कराया जाए। इस पर संज्ञान लकर अफसरों के निर्देश पर एसडीएम आदित्य कुमार प्रजापति, कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने पुराना कस्बे में छापामारी की। अवैध बूचड़खाना चलने के शक में तीन स्थानों पर पहुंचे। इन पर ताले लटके मिले। एक स्थल का ताला खुलवाकर जांच की। शहर के राष्ट्र वंदना चौक, गौरीपुर मोड़ पर मीट की दुकानों को बंद कराया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। एसडीएम ने कहा कहीं पर भी अवैध रूप से पशु कटान होता नहीं मिला है।  खुले में कटान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन


दो स्थानों के गेट खुलवाए बगैर ही लौटे अफसर  
बागपत। पुलिस अफसर दो स्थानों के गेट खुलवाए बगैर ही लौट आए। अफसरों ने उनको खुलवाने की भी जरूरत नहीं समझी।  उधर, तीन में से एक स्थान को पुलिस ने खुलवाया तो वहां पर काफी मात्रा में हड्डी मिली और खून के निशान पड़े मिले। वहां पर हड्डी कहां से आई? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। एसडीएम का कहना है कि हड्डी स्टोर कर रखी है, लेकिन वहां पर कटान होता नहीं मिला है। छापामारी के दौरान भाजपा के जिला मंत्री अरुण कौशिक, कुंवर अशोक चौहान, इंद्रपाल, अजय शर्मा, श्रीपाल सिंह, विकास शर्मा, कृष्णपाल, केपी सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने कुरैशियान मोहल्लों का किया निरीक्षण
बड़ौत। डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने कुरैशियान मोहल्ले में जहां अवैध पशु कटान होता था उसका नरीक्षण किया। वहां कुछ भी नहीं पाया गया। एक मकान में कुछ संदेह हुआ है। उस पर विशेष सतर्कता रखने के एसडीएम, सीओ को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप में कहा कि अवैध रूप से पशु कटान व मीट की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में कुरैशियान मोहल्ले के कुछ लोग अधिकारियों से मिले, तो डीएम ने उन्हें भी सख्त निर्देश दिए कि किसी भी रूप में अवैध पशु कटान व मीट की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। डीएम व एसपी ने एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ कर्मवीर सिंह व नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वे यहां नजर रखेंगे और किसी भी हाल में अवैध रूप से पशु कटान व मीट की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहें।


बरनावा में मीट की छह दुकानें बंद कराईं  
बिनौली। पुलिस ने बुधवार को बरनावा गांव में चल रही मीट की छह दुकानों को बंद कराया। मुख्यमंत्री महंत आदित्य नाथ के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन ने हरकत में आकर बुधवार को बरनावा गांव में कई साल से चल रही मीट की छह दुकानों को बंद कराया। थाना प्रभारी बिनौली जितेंद्र यादव ने कहा यदि दोबारा से मीट की दुकानें खुली मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस के मीट की दुकानों को बंद कराने की सूचना पर सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है पहले से ही जैन समाज और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कई बार मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए शासन और प्रशासन को शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed