फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police rushed to the stone Gotskr

पुलिस पर पथराव कर भागे गो तस्कर

Thu, 11 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 11 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। गो तस्करों ने मंगलवार की रात में पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान दरोगा ने गली में घुसकर उन पर फायर किया,     लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। इस दौरान दरोगा और होमगार्ड बाल बाल-बच गए।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में करीब एक बजे नगर पुलिस चौकी प्रभारी कर्णवीर सिंह एक होमगार्ड के साथ बाइक पर सवार हो गश्त करते हुए जब रेलवे रोड पर शिव मंदिर के सामने पहुंचे, तभी एक पिकअप गाड़ी दौड़ती हुई उनके सामने आ गई। दरोगा ने संदेह होने पर बाइक पिकअप गाड़ी के सामने लगा दी। इसी दौरान दरोगा कुछ समझ      पाते, तभी पिकअप में पीछे  बैठे लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर गाड़ी में ही रखे थे। 
विज्ञापन


दरोगा ने गली का       किनारा लेकर पिकअप के टायर  पर दो फायर किए, लेकिन गोली गाड़ी के टायरों में नहीं लगी। साथ ही उन्होंने दरोगा की तरफ डंडे और तमंचे भी लहराए और गाड़ी को दौड़ाते चले गए। सूचना पर जंगल में गश्त कर रहे थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में नाकेबंदी कर रात्रि तीन घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन गोवंश को      गाड़ियों में लादकर ले जाने वाले गिरोह, सदस्य और गाड़ी का सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट कहा कुछ दिनों से सूचना मिल रही है कि पिकअप में बाहर से सवार होकर कुछ लोग आते है और क्षेत्र में घूम रही आवारा गोवंश  को लादकर ले जाते हैं। अधिक मुस्तैदी के साथ उनकी धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed