फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police raided a factory making ghee

पुलिस ने देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री में छापा

Sun, 25 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police raided a factory making ghee
ड़ौत में घी फैक्ट्री में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। पुलिस ने बावली रोड स्थित स्टैंडर्ड ट्रेनिंग फैट घी बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उस पर लाइसेंस मिला और उन्होंने घी के दो नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट को सूचना मिली  बावली रोड पर एक फैक्ट्री में मिलावटी देसी घी बन रहा है। इस सूचना के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर शुभम और उसके पिता मुकेश कुमार को हिरासत में लेकर इसकी सूचना पुलिक से उच्चाधिकारियों को दी । 
विज्ञापन


जिला स्तरीय अधिकारियों ने  खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह को टीम के साथ वहां भेजा। उन्होंने वहां पर निर्मित माल रेपर समेत अन्य सामानों की चेकिंग की। वहां पर मधुशुभ, तिरंगा, राजधानी, वृंदावन आदि नाम से इंटीरेस्टी, वेजीटेबिल फैट बनाया जा रहा है। लाइसेंस मांगे जाने पर उन्होंने इसके निर्माण का लाइसेंस भी दिखाया जो ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया  काफी जांच पड़ताल के बाद उन्होंने फैक्ट्री से वेजीटेबिल और ऑयल के दो अलग-अलग नमूने लिए, इन्हें  लखनऊ जांच के लिए भेजा जाएगा। दूसरी तरफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया अभी फैकट्री मालिक के     खिलाफ कोई कार्रवाई करने की धारा नहीं बनती है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed