{"_id":"572661b84f1c1bc17b5cd351","slug":"police-implicated-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने निर्दोषों को फंसाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने निर्दोषों को फंसाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 02 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बागपत के खट्टा प्रहलादपुर गांव में पंचायत को संबोधित करते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। युवक फरीद की हत्या के मामले में खट्टा प्रहृलादपुर गांव में रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा फरीद हत्या केस में युवकों को झूठा फंसाया गया है। लोगों ने युवकों की गलत नामजदगी और पुलिस की कार्यशैली की निंदा की।
उन्होंने कहा पुलिस को केस की निष्पक्ष जांच करने के बाद ही कदम उठाना चाहिए था। इसके लिए सोमवार को 11 बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में आसपास के गांवों के लोगों के साथ मिलकर एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एलान किया सही जांच नहीं होने पर आठ मई को महापंचायत होगी। इसमें ग्राम प्रधान के पति ठाकुर किशन सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र प्रधान, ठाकुर पदम सिंह, योगेश चौहान, राजीव प्रधान, सतीश त्यागी, योगेश प्रधान, विवेक राणा, एडवोकेट विजयपाल सिंह तोमर, संजय मेवला, विरेंद्र खेड़ी, राकेश, अशोक त्यागी, तेजपाल चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बागपत। यमुना रोड पर युवक फरीद की हुई हत्या के मामले में नामजदगी पर विभिन्न संगठनों ने सवाल उठाया है। राजपूत विकास समिति ने कहा पुलिस-प्रशासन ने विशेष समुदाय के कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में निर्णय लिया है। यह समाज में विघटन पैदा करने वाला है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सर्व समाज के लोग सोमवार को एसपी को ज्ञापन देंगे।
शनिवार की रात में वात्सायन पैलेस में संगठन की सभा में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा फरीद की हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कुछ राजनीतिक लोगों के दबाव में निर्दोष युवकों को जेल भेज दिया। अफसरों को केस की निष्पक्ष जांच पड़ताल कर कार्रवाई करनी चाहिए थी। प्रशासन का एकतरफा निर्णय गलत है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सही जांच के लिए आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कुछ नेता समाज को तोड़ रहे हैं। लोगों को ऐसे नेताओं का बहिष्कार कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा इस मामले को लेकर सोमवार (आज) एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष अजय चौहान, सचिव राजेश चौहान, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल सिंह नेहरा, भाजपा नेता जयकरण सिंह, मास्टर रघुवीर सिंह चौहान, खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, सतीश धामा पावला, योगेश शर्मा, विजय सिंह तेड़ा, धर्म सिंह विकल, एडवोकेट जयवीर सिंह, सर्वजीत सिंह प्रधान, कंवर पाल, विजय सिंह फौजी, जयपाल सिंह प्रधान, इंद्रपाल, विरेंद्र सिंह राणा, उदय राज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर जाट सभा बागपत के कार्यालय में हुई बैठक में लोगों ने कहा फरीद की हत्या के मामले में निर्दोष युवकों को फंसाया गया है। उन्होंने अफसरों से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है।