फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police have arrested two accused in the murder of a pharmacist in Baghpat

मर्डर: फार्मासिस्ट की हत्या करने वाले दो आरोपी दबोचे, वारदात में शामिल था भाजपा नेता का भतीजा

Tue, 12 Oct 2021 08:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Oct 2021 08:04 PM IST
सार

बागपत में फार्मासिस्ट की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में भाजपा नेता का भतीजा भी शामिल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Police have arrested two accused in the murder of a pharmacist in Baghpat
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बली गांव में फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अरुण उर्फ चना पुत्र सुभाष व भोला पुत्र रोहताश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बली गांव के ही रहने वाले हैं। एक सप्ताह पहले हुई इस घटना में बली गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अमन और एक भाजपा नेता का भतीजा पंकज भी शामिल था। इनके अलावा मेरठ और गाजियाबाद के अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


बली गांव में पांच अक्तूबर को फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह की रात में गांव के बाहर अपने तीन साथियों संग घूमते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फार्मसिस्ट के भाई सतवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बागपत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विवेचना के आधार पर मंगलवार को आरोपी अरुण उर्फ चना पुत्र सुभाष व भोला पुत्र रोहताश को गांव से ही गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि अरुण उर्फ चना अपने साथियों के साथ शराब पीकर गांव में गाली-गलौज करता था। इसका फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह ने कई बार विरोध किया था। एक दिन सुरेंद्र सिंह ने अपने ट्यूबवेल पर शराब पीते देखकर आरोपियों को डांट दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से सुरेंद्र के साथ आरोपी रंजिश रखने लगे और उसकी हत्या करने की साजिश रचनी शुरू कर दी। इसी रंजिश में अरुण व भोला ने अपने साथियों संग मिलकर सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने में हिस्ट्रीशीटर अमन के अलावा पवन, एक भाजपा नेता का भतीजा पंकज निवासीगण बली, सुक्की निवासी लोनी गाजियाबाद, राहुल निवासी गेज्जा व मेरठ का रहने वाले एक अन्य युवक शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, चार कारतूस बरामद कर कोर्ट में पेश किया। इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

पहले कई आपराधिक घटनाएं कर चुके
कोतवाली प्रभारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अमन बली के खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक साल पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारी की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें उसके साथ पंकज भी शामिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed