फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police fired tear gas and rubber bullets, people who fled to save lives around

पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ की गोलियां चलाई, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग

Mon, 17 Oct 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 17 Oct 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
Police fired tear gas and rubber bullets, people who fled to save lives around
गायत्रीपुरम कॉलोनी में विलाप करती मृतक हसन के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर जैसे ही ईंटों की बौछार की। पुलिस वाले अपनी जान बचाने के लिए दुकानों में दुबक गए। पुलिस अफसरों ने वहां पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उनको खुद आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
विज्ञापन


शनिवार की रात में करीब डेढ़ घंटे बवालियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शहर का राष्ट्र वंदना चौक पर  उत्पात मचाया। इस दौरान महिला और बच्चों के साथ खूब मारपीट की। मारपीट करने वालों में खाकी का जरा भी डर नहीं था। बवालियों ने तो पुलिस को भी नहीं बख्शा। पुलिस वाले लोगों को समझाने में लगे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस वाले खुद अपनी जान बचाने को दुकानों में घुस गए। कई पुलिस कर्मियों ने तो वाहनों की आड़ ली। पता चलते ही पुलिस अफसर घटना स्थल पर पहुंची। आक्रोशित भीड़ अफसरों के समझाने पर भी शांत नहीं हुई, बल्कि उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर अफसरों ने हथियार संभाले। एक अफसर ने तो खुद आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की लेट लतीफी से बिगड़ा माहौल

बागपत। लोगों की माने तो जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर पुलिस काफी देरी से पहुुंची। एंबुलेंस फरमान को सीएचसी लेकर पहुंची। चिकित्सकों के मृत घोषित करने के काफी देर तक शव सीएचसी में रहा। वहां पर एक पुलिसकर्मी भी नहीं पहुंचा। इससे वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और शव को ऑटो में लेकर राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंच गई और बवाल कर दिया। यदि पुलिस समय से शव को कब्जे में ले लेती तो शायद बवाल न होता।


बवालियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज तक होती है कार्रवाई

बागपत। जनपद में रोड पर जाम बवाल करने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले अनेकों बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस बवालियों के खिलाफ केस भी दर्ज करती है, लेकिन आगे की कार्रवाई दिखाई नहीं देती है। डेढ़ साल पूर्व डौला गांव में रोड पर खूब बवाल हुआ था। बवालियों ने तत्कालीन सीओ पर पथराव कर दिया था। इससे वे घायल हो गए थे। कई पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए थे। सिंघावली अहीर थाने में बवालियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन बाद में केस ठंडे बस्ते में चला गया था। अब देखना है कि राष्ट्र वंदना चौक के बवाल के केस में पुलिस बवालियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed