{"_id":"59a07ada4f1c1bc9218b4c09","slug":"police-deployed-at-barnawa-ashram-and-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावा आश्रम पर पुलिस तैनात, सीमाओं पर चौकसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनावा आश्रम पर पुलिस तैनात, सीमाओं पर चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर तैनात पुलिस फाेर्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम पर दोष सिद्ध हो जाने के बाद पंचकुला में हिंसा जारी है। फैसला सुनने और समर्थन के लिए यहां बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम से जुड़े हजारों अनुयायी हरियाणा में फंसे हैं।
यह फैसला आने के बाद से ही डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने एसडीएम और तहसीलदारों को हरियाणा से लगती सीमा के साथ ही पूरे जिले में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले में निषेद्याज्ञा भी लागू कर दी गई है।
बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा आश्रम से पिछले तीन दिन से डेरा अनुयायियों का पंचकुला रवाना होने का सिलसिला जारी था। आश्रम के सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि डेरे से जुड़े बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों से करीब 50 हजार अनुयायी यहां से हरियाणा जा चुके हैं। इनमें से अभी तक कोई नहीं लौटा है।
विज्ञापन
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि हरियाणा में भड़की हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार शाम को कलक्ट्रेट में होने वाली प्रशासनिक बैठक स्थगित कर दी गई है। एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में भेजा गया है।
स्थानीय डेरा अनुयायियों से जानकारी जुटाई जा रही है। खुफिया टीमें गांव में भेजी गई हैं। उधर, सीओ खेकड़ा संजीव सुमन यहां तैनात किए गए हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने यहां पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया और आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की।
उधर, जिले को हरियाणा से जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई। सोनीपत की सीमा पर पड़ने वाली निवाड़ा चौकी पर अभियान चलाया गया। बागपत रोड, खेकड़ा और बड़ौत रेलवे और बस स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। डीएम भवानी सिंह ने बताया कि जिले में अलर्ट है।
हिंसा की आंच गाजियाबाद के लोनी तक पहुंचने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर वाहनों के पहिए थम गए। लोनी में कई वाहनों को फूंके जाने की सूचना पर वाहन रूक गए। अधिकतर लोगों ने अपने रूट बदल दिए। दिल्ली से वाया मेरठ का रूट लेते हुए लोग घरों को पहुंचे।
12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूलों की शनिवार को छुट्टी कर दी गई है। शिक्षण संस्थाएं सोमवार को निर्धारित समय पर खुलेंगी। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के हंगामे के आसार के चलते यह फैसला किया गया है।
हिंसा भड़कते ही दुकानों पर लटके ताले
बागपत/बड़ौत। डेरा अनुयायियों की ओर से की गई हिंसा के बाद दुकानें बंद हो गई। सोशल मीडिया पर गाजियाबाद, लोनी तक हिंसा की चिंगारी आने की खबर पर प्रशासन अलर्ट हो गया। जैसे ही दुकानदारों को इसकी भनक लगी, वे दुकानें बंद टीवी देखने लगे।