फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Phulera temple priest looting, panic

फुलैरा मंदिर में पुजारी से लूटपाट, दशहत

Wed, 22 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Wed, 22 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Phulera temple priest looting, panic
घायल पुजारी राहुल पंडित - फोटो : amar ujala
जनपद में बदमाशों का कहर जारी है। सोमवार रात बदमाशों ने फुलैरा गांव के बालाजी मंदिर को निशाना बनाया। बदमाशों ने पुजारी हरि कुमार, राहुल और दो साधुओं को निशाना बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो हमला कर 30 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए। इससे वहां दहशत व्याप्त हो गई। घटना की चांदीनगर थाने में शिकायत की गई है।

पुजारी हरि कुमार राहुल ने बताया कि वे सोमवार रात मंदिर में दो साधुओं के साथ सोए थे। रात करीब 11 बजे पांच-छह बदमाश मंदिर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। वे घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने उनसे 30 हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। जाते समय बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा।

उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी तो वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। चांदीनगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित पुजारी ने थाने में तहरीर दी। घटना से क्षेत्र में दहशत है। चांदीनगर थाना प्रभारी अमर सिंह पंवार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed