फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Organically at tampering, nine injured

छेड़छाड़ पर बवाल, नौ घायल

Tue, 19 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Tue, 19 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Organically at tampering, nine injured
बड़का गांव में युवती से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़का गांव में रविवार की रात लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षोें में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ पथराव भी हुआ। जिसमें तीन महिला समेत 9 लोग घायल हुए है।
विज्ञापन


घायलों में एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। मामला दो संप्रदाय के बीच होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनो ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


 बड़का गांव में रविवार को साप्ताहिक पैंठ लगी हुई थी। पैंठ में एक संप्रदाय की लड़की सामान लेने गई थी। उस समय दूसरे दूसरे संप्र्रदाय के लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर लड़की के परिजनों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते देखते दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गये और जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस दौरान पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष के सुभाष पुत्र नगीन, सुभाष पुत्र रोहताश, सचिन पुत्र राजेंद्र, शिवानी पुत्री सुभाष, सचिन पुत्र राजेंद्र, व दूसरे पक्ष के शाहिस्ता पत्नी सद्दाम, गुलफ्सा पत्नी शाबिर, सद्दाम व शाकिब पुत्रगण सोना को चोटें आई। 

 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों के घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में सुभाष पुत्र नगीन को मेरठ रेफर किया गया है।


उधर, सीओ सीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया है। दो संप्रदाय के मामले को को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed