फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   old man killed in road accident

उपचार के अभाव में गई वृद्घ की जान

Sun, 04 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर असंतुलित होकर मैजिक से गिरे वृद्घ को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। राहगीरों ने समाजवादी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मगर, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि समय से उपचार न मिलने के कारण वृद्घ ने दम तोड़ा।
विज्ञापन


गांव नंगला हबीबरपुर निवासी 60 वर्षीय पूरण रविवार की दोपहर मैजिक से मेरठ जा रहा था। वह मैजिक के पीछे पायदान पर खड़ा हुआ था। सिंघावली अहीर बिजलीघर पास सड़क में बने गड्ढे के कारण गाड़ी उछली तो पूरण जमीन पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने उसे हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस उसे मेरठ लेकर जा रही थी कि सिसाना गांव के पास पूरण की हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस कर्मी उसे बागपत सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का आरोप है कि उपचार के अभाव में वृद्ध की मौत हुई है। यदि समय से उसे उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को लेकर हुआ विवाद

बागपत। सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस कर्मी, शव को रिसीव कराना चाहते थे, लेकिन चिकित्सकों ने मना कर दिया। इसे लेकर काफी समय तक विवाद चलता रहा। सीएमओ रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि मौत होने के बाद शव को लेने की जिम्मेदारी, परिजनों या पुलिस की होती है।


हादसों को दावत दे रहे डग्गामार वाहन

बागपत। जिले में सैकड़ों डग्गामार वाहनों को नियमों को ताक पर रख कर संचालन हो रहा है। चालक और हेल्पर, ज्यादा रुपये कमाने के लालच में यात्रियों को भूसे की तरह भरकर चलते है। कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन न पुलिस इस ओर ध्यान देती है और न ही आरटीओ। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्र का कहना है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को भी पांच मैजिक के चालान किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed