फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nine months later, Babu and Sheru accused

अपहरण-हत्या के मामले में मुल्जिम बने बाबू और शेरू

Thu, 13 Apr 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 13 Apr 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
Nine months later, Babu and Sheru accused
बागपत में एसपी से शिकायत करने जाते भड़ल के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भड़ल गांव के कांवड़ सेवा शिविर से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती के लिए आर्यन के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही बाबू और पुलकित उर्फ शेरू को मुल्जिम बनाया है। दोनों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपियों के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। पहेली बन गए इस केस में पुलिस हत्या के कारण अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल गांव के कक्षा दो के छात्र आर्यन उर्फ कृष का 31 जुलाई 2016 को कांवड़ सेवा शिविर से अपहरण किया था। उसके पिता चमड़ा कारोबारी रविंद्र को कॉल कर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


दोघट थाने में घटना का मुकदमा दर्ज हुआ था। दो अगस्त को मेरठ के डालूहेड़ा गांव में हिंडन नदी में आर्यन की लाश पुलिस ने एक बैग से बरामद की थी। उसकी फांसी लगाकर हत्या की। उसके गले में शर्ट बंधी मिली थी। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। पुलिस के लिए मिस्ट्री बन गए इस केस में विवेचना के दौरान गांव के ही दो युवकों के नाम सामने आए हैं। दोनों ही आरोपियों के मकानों पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोघट थानाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने कहा विवेचना में आर्यन की हत्या में भड़ल गांव के बाबू और पुलकित उर्फ शेरू का नाम सामने आया है। उनको मुल्जिम बनाया। प्रथम दृष्टया पता चला आरोपियों ने रंजिश और रुपये लेने के लिए हत्या की है। आरोपियों को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोर्ट के आदेश पर दोनों के मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा किया।  

आर्यन के गले में मिली थी शेरू की शर्ट
पुलिस के अनुसार आर्यन के गले में लिपटी जो शर्ट मिली थी। शर्ट को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में एक टेलर से सिलवाया था। जांच करने पर टेलर के रिकॉर्ड में शेरू भड़ल का नाम दर्ज मिला था। तभी से पुलिस के शक की सुई शेरू पर घूम रही थी। 


शेरू से एक बार हो चुकी पूछताछ
दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल गांव के कक्षा दो के छात्र आर्यन उर्फ कृष के मामले में पुलिस ने शेरू को हिरासत में लेकर कई दिन पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस उसकी जुबां नहीं खुलवा पाई थी। बाद में पुलिस ने उसको छोड़ दिया था। अब पुलिस की विवेचना में उसका नाम सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed