फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nikesh aka Nikki for five and a half million killed

साढ़े पांच लाख के लिए निकेश उर्फ निक्की की हत्या

Thu, 17 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 17 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
 Nikesh aka Nikki for five and a half million killed
निकेश उर्फ निक्की। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय के  रामनगर से लापता चल रहे निकेश उर्फ निक्की की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। गांव के ही राहुल को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


साढे़ पांच लाख रुपये के लेन-देन की रंजिश में हत्या की। पुलिस परिजनों को बगैर सूचना दिए शव थाने ले आई, जिस पर हंगामा हुआ। परिजनों के अनुसार वारदात में कई लोग शामिल है। 
विज्ञापन

रामनगर का निकेश उर्फ निक्की सोमवार शाम अपने घर से रुपये बदलवाने के नाम पर कस्बा अमीनगर सराय में गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। इंतजार करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह खेत में उसकी बाइक और जैकेट मिली। बुधवार को पुलिस ने गांव के ही राहुल नामक युवक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है पूछताछ के बाद राहुल ने रात करीब साढे़ 10 बजे गांव के ही मुकेश के खेत से शव बरामद कराया। एसओ ने बताया निकेश उर्फ निक्की और राहुल अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली और एनसीआर में लोगों को नौकरी देने के बहाने ठगी करते थे। निकेश के पास करीब साढे़ पांच लाख रुपये थे। राहुल अपना हिस्सा मांग रहा था। इसी लेन-देन की रंजिश में विवाद बढ़ गया। राहुल ने बहाने से निकेश को बुलाया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

शव को खेत में  फेंक दिया। उधर, पुलिस शव को जंगल से बरामद कर सीधे थाने ले आई, बीच परिजनों को भी सूचना नहीं दी। थाने पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस का विरोध किया। परिजनों ने कहा अकेला राहुल वारदात में शामिल नहीं है, इसके अन्य साथी भी है। 

आत्महत्या का प्रयास ः पुलिस हिरासत में राहुल ने थाने की हवालात में आत्महत्या का प्रयास किया। यहां पूछताछ के लिए लाए  युवकों ने पुलिस को जानकारी दी तो सिपाही मौके पर पहुंचे। सिंघावली अहीर थाने के एसओ रणवीर सिंह यादव का कहना है कि शव बरामद हो गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा। 


गांव में गम, परिजनों ने मांगा इंसाफ ः बुधवार रात करीब पौने 12 बजे थाने पर परिजनों ने पुलिस का विरोध किया। परिजनों का कहना था कि उन्हें इंसाफ चाहिए। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें। उधर, निक्की की लाश बरामद होने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed