फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   My son has been murdered

मेरे बेटे की हत्या की गई है

Sun, 31 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 31 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
My son has been murdered
गौरीपुर जवाहर नगर में विलाप करते ब्रह्मसिंह के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गौरीपुर गांव के भट्ठा कर्मचारी ब्रह्मसिंह (34) की हरियाणा के गांव मुथरल में शव मिलने के मामले में शनिवार को गांव में पंचायत हुई। मृतक की मां अंगूरी का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पंचायत में उन पर रुपये लेकर चुप बैठने का दबाव बनाया जा रहा है। वह हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


महिला अंगूरी का कहना है कि 24 जुलाई को भट्टे का मुनीम उनके घर पहुंचा और उसके बेटे ब्रह्म सिंह को भट्टे के लिए कोयला लाने के लिए बुलाकर ले गया। उसके बाद ब्रह्म सिंह घर नहीं लौटा। छानबीन के बाद 29 जुलाई को लोगों के कहने पर मुनीम को उसके गांव के लोग गौरीपुर लेकर पहुंचे। पहले तो उसने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


लेकिन जब पुलिस को बुलाया गया तो उसने बता दिया कि ब्रह्मसिंह का मुरथल के जंगल में शव पड़ा हुआ है। जब मुरथल पहुंचे तो पता चला कि हरियाणा पुलिस ने उसका  लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। फोटो और कपड़ों से उनकी शिनाख्त की। उधर, आरोपी मुनीम को निवाड़ा चौकी पुलिस उसी समय अपने साथ ले गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगूरी का कहना है कि गांव के लोगों ने इस मामले में शुक्रवार की रात गांव में पंचायत की। पंचों ने कहा कि 20-30 हजार रुपये की मदद करा दी जाएगी। मृतक की पत्नी की पेंशन करा देंगे। इस मामले में कोई कार्रवाई मत करो, अपने घर पर आराम से चुपचाप बैठ जाओ, उन्होंने पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।


ग्राम प्रधान के पति सोचंद का कहना है कि युवक ब्रह्मसिंह की मौत के मामले में गांव में कोई पंचायत नहीं हुई है। उधर निवाड़ा चौकी प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि ब्रह्म सिंह की मौत के मामले में आरोपी मुनीम को पूछताछ कर छोड़ दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed