{"_id":"f44be38b1aade01ebfe1dad246240019","slug":"mother-daughter-s-dead-body-derived-from-the-tomb-nirpuda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में कब्र से निकाली गई मां-बेटी की लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरपुड़ा में कब्र से निकाली गई मां-बेटी की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरपुड़ा गांव में बुधवार को रिहाना और उसकी बेटी जिया की कब्र खुदवाई गई। पुलिस बल, तहसीलदार बड़ौत और चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में कब्र खुदवाने का कार्य शुरू कराया गया। रात आठ बजे मां-बेटी की लाश कब्र से निकाली गई।
बुधवार को सीओ सीपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ निरपुड़ा गांव के कब्रिस्तान पहुंचे और तहसीलदार बड़ौत व बिनौली सीएचसी के चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में मां-बेटी की कब्र खुदवाने का कार्य शुरू कराया। रात आठ बजे मां-बेटी की लाश कब्र से निकाल ली गई।
सीओ सीपी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कब्र खुदवाने का कार्य देर से शुरू हुआ। कब्र से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान मौके पर कृष्णपाल प्रधान, रहीसू प्रधान, इस्लाम, सूबेदार प्रताप, महीपाल, वीरेंद्र आदि ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में 27 सितंबर को रिहाना पत्नी ममरेज व डेढ़ वर्ष की बेटी जिया की जहरीला पदार्थ देकर उसके ही ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी। किसी को सूचना दिए बिना ही उनके शवों को कब्रिस्तान में दफना दिया था।
एक अक्तूबर को रिहाना के पिता इलियास पुत्र दीन मोहम्मद निवासी लुहसाना जनपद मुजफ्फरनगर ने दोघट थाने पहुंचकर उसके ससुर इस्माइल उर्फ सुक्का, पति ममरेज, सास महतो, देवर इरफान, ननद लाली के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कब्र से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। इस पर एसडीएम ने पुलिस को कब्र खुदवाकर शवों के पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे।
सात अक्तूबर 2015 को पुलिस फोर्स कब्र खुदवाने के लिए गांव पहुंची थी, लेकिन लोगों के विरोध के चलते पुलिस को बैरंग ही लौटना पड़ा था।