फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monu Jat had helped to assassinate Kapil

हत्या कराने के लिए मोनू की मदद करता था कपिल

Wed, 05 Oct 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Oct 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Monu Jat had helped to assassinate Kapil
मोनू जाट - फोटो : अमर उजाला
बागपत।  50 हजार रुपये के इनामी रहे मोनू जाट के पकड़े जाने के बाद एक के बाद एक सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गुराना गांव के पूर्व प्रधान कपिल चौधरी मोनू जाट से एक व्यक्ति की हत्या करना चाहता था। कपिल उससे रंजिश रखता है। इसलिए उसकी मदद करता था। पुलिस अब कपिल और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


  50 हजार रुपये के इनामी रहे मोनू जाट और नितिन शुक्रवार की रात में सोनीपत में पकड़े गए थे। पुलिस अफसरों ने वहां पहुंचकर दोनों से लंबी पूछताछ की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोनू की गुराना गांव का पूर्व प्रधान कपिल चौधरी सबसे ज्यादा मदद करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद मोनू और नीतिन अधिकतर कपिल के पास ही आते थे। वहीं उनको असलाह और कारतूस मुहैय्या कराता था। कपिल अपना काम कराने के लिए उसकी मदद करता था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो कपिल  मोनू से एक व्यक्ति की हत्या करना चाहता था। कपिल उस व्यक्ति से रंजिश रखता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कपिल ने मोनू से कहा था कि अभी उस काम को अंजाम नहीं देना है। जब समय आएगा, बता दिया जाएगा। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा कपिल गुराना मोनू की मद्द करता था। उसको असलाह भी उपलब्ध करता था। कपिल, मोनू से किसी की हत्या करना चाहता था या नहीं। इस बारे में मोनू ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि उनके सामने भी ऐसी बात आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed