फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monu Jat Dogt the court summoned the police to make B-warrant filed in Sonepat jail

मोनू जाट को कोर्ट में तलब कराने के लिए दोघट पुलिस ने सोनीपत जेल में बी-वारंट दाखिल किया

Mon, 10 Oct 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 10 Oct 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Monu Jat Dogt the court summoned the police to make B-warrant filed in Sonepat jail
मोनू जाट - फोटो : अमर उजाला
दोघट। 50 हजार रुपये के इनामी रहे मोनू जाट को कोर्ट में तलब कराने के लिए दोघट पुलिस ने सोनीपत जेल में बी-वारंट दाखिल कर दिया है। साथ ही मोनू के साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
 मेरठ के रोहटा निवासी मोनू जाट और टीकरी कस्बे के नितिन राठी 30 सितंबर की रात सोनीपत में पकड़े गए है। इससे क्षेत्र के काफी लोगों को तो राहत की सांस मिली है।
विज्ञापन


बागपत पुलिस सोनीपत में उससे पूछताछ करने के लिए गई थी। लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं जुटा पाई। पूछताछ करने के लिए पुलिस उसको पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की भी तैयारी कर रही है। ताकि मोनू के साथी और शरणदाता बेनकाब हो सके। हालांकि पुलिस ने कोर्ट से मोनू का बी-वारंट बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उसको सोनीपत जेल में दाखिल किया। अब सोनीपत पुलिस मोनू को कोर्ट में पेश करेंगी। उसके बाद बागपत पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा पुलिस को मोनू के जिन साथियों और शरणदाताओं का पता है, उन तक पहुंचने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 


 दोघट थाना प्रभारी चितवन का कहना है कि मोनू का बी-वारंट सोनीपत जेल में दाखिल कर दिया गया है। मोनू के साथी कपिल गुराना और रोहटा निवासी शेखर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed