{"_id":"56f063de4f1c1bf31cf14d86","slug":"missing-student-found-unconscious-in-ahir-singavli","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र सिंघावली अहीर में बेहोश मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र सिंघावली अहीर में बेहोश मिला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना। मेरठ के पुट्ठा गांव से रविवार को लापता हुआ बीए का छात्र सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला, लेकिन पुलिस पूछताछ में अपहरण का मामला फर्जी निकला। छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने अपहरण का ड्रामा किया। खुद को सिंघावली अहीर थाने के पास खेत में बंधक बताया। सूचना पर पुलिस अफसर भी टेंशन में आ गए थे। पोल खुलने पर छात्र परिजनों के साथ अपने घर चला गया।
पुलिस के मुताबिक मेरठ के पुट्ठा गांव निवासी साजिद पुत्र हकीमुद्दीन रविवार को सुबह के समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी टीपीनगर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को दोपहर उसने अपने परिजनों को फोन करके जानकारी दी कि उसे सिंघावली अहीर क्षेत्र गांव के जंगल में पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बंधक बनाकर रखा है। बदमाश अब यहां से चले गए हैं। जल्दी आ जाओ। इसका पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस उसे तुरंत पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे। इसी दौरान उसके परिजन और गांव के अन्य लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को पूरी बातें बताई। बाद में परिजन शाहिद को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है छात्र का अपहरण नहीं हुआ था। वह प्रेम प्रसंग के चलते लोनी चला गया था। वहां पर उसका विवाद हो गया था। इसके चलते उसने अपने परिजनों के पास मैसेज और फोन करके अपहरण की झूठी जानकारी दी थी। उसने खुद ही अपनी कमीज से हाथ और पैर बांधे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले माह ढिकौली गांव के दिल्ली पुलिस के सिपाही रविंद्र ढाका ने खुद ही अपने अपहरण का ड्रामा किया था। पुलिस ने अपहरण का नाटक करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया था।