{"_id":"57aa3f634f1c1be15bee4c59","slug":"milk-milk-and-water-to-the-water-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध का दूध और पानी का पानी करे पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध का दूध और पानी का पानी करे पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
आर्यन उर्फ क्रिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोघट। आर्यन के अपहरण और हत्या के केस में पुलिस खाली हाथ है। पंचायत में तय हुई कमेटी ने कहा पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी करे। जिन पर शक है, पुलिस उनसे खूब पूछताछ करें, लेकिन किसी भी निर्दोष को क्षेत्र के लोग जेल नहीं जाने देंगे।
भड़ल से आर्यन का अपहरण 28 जुलाई को किया। दो अगस्त को उसकी लाश मेरठ के गांव डालूहेड़ा से बरामद हुई। पुलिस इस मामले में अब तक 160 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन वारदात के तार जुड़ते नहीं दिखाई दे रहे हैं। कई दिन पहले भड़ल में हुई पंचायत ने भी मामले की कमान संभाली थी। पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया।
इस कमेटी में शामिल जिला ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा पुलिस को सही जांच करनी चाहिए। भड़ल ही नहीं पूरे क्षेत्र के लोग पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। आर्यन की हत्या का पूरे क्षेत्र को दुख है। किसी भी मासूम के साथ ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करें। कमेटी ने एसओ दोघट से भी सही जांच की बात कही है।
विज्ञापन
पूछताछ के लिए युवक पुलिस को सौंपा
पंचायत में किए वायदे को निभाते हुए ग्रामीणों ने युवक को पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया । इस युवक से पूछताछ के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही थी। बाद में पंचायत में तय हुआ कि खुद कमेटी के लोग इस युवक को पुलिस को देंगे। मुजफ्फरनगर के काकड़ा गांव के रहने वाले इस युवक को मंगलवार को पुलिस को सौंप दिया। साथ ही कमेटी ने कहा पुलिस को युवक पूछताछ के लिए दिया है।
भड़ल चौकी पर नए स्टाफ की तैनाती
सीओ बड़ौत सीपी सिंह ने बताया मंगलवार को भड़ल चौकी पर नए स्टाफ की तैनाती की। आर्यन का शव मिलने के बाद ग्रामीणों के विरोध के चलते भड़ल चौकी को सस्पेंड किया था।
रविंद्र बोला, हमें तो इंसाफ चाहिए
भड़ल के कारोबारी रविंद्र कुमार ने कहा उन्हें तो इंसाफ चाहिए। पुलिस अपना काम ईमानदारी से करें। उनका परिवार भी सहयोग कर रहा है। मामले की सही जांच कर खुलासा किया जाना चाहिए।