{"_id":"58b706aa4f1c1b965e832496","slug":"merchants-bank-s-money-transfer-made-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ने व्यापारी के रुपये पाकिस्तान नहीं किए ट्रांसफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक ने व्यापारी के रुपये पाकिस्तान नहीं किए ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा के शीशा व्यापारी ने कहा शहर के एक बैंक ने पाकिस्तान के एक एकाउंट में 15 लाख रुपये ट्रांसफर नहीं किए। पीड़ित व्यापारी ने कहा यदि बैंक अफसरों ने शीघ्र समस्या हल नहीं की तो पुलिस से शिकायत होगी।
खेकड़ा की मंडी गांधी गंज निवासी अनुराग गुप्ता का शीशे का व्यापार है। उनका पाकिस्तान की एक प्राइवेट कंपनी से शीशा आता है। उसने कंपनी के खाते में बागपत शहर के एक बैंक के माध्यम से 22 और 28 फरवरी को तीन बार में करीब 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन संबंधित कंपनी के खाते में रुपये नहीं पहुंचे। जबकि 24 घंटे में रकम ट्रांसफर हो जाती है। उन्होंने बताया बैंक अफसरों ने जल्द ही खाते में रुपये पहुंचने की बात की, लेकिन अभी तक रुपये नहीं पहुंचे। इससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि बैंक के एक अधिकारी ने इसमें लापरवाही की है। वे बुधवार को बैंक में पहुंचे, उन्होंने बैंक मैनेजर को कहा यदि उनके रुपये पाकिस्तान की कंपनी के खाते में नहीं पहुंचे तो पुलिस से बैंक अधिकारियों के व्यवहार की शिकायत करेंगे। दूसरी तरफ बैंक मैनेजर ने कहा हमारी शाखा से व्यापारी के रुपये ट्रांसफर हो गए हैं।